सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रातः 7 बजे दादा सुखेंद्र सिंह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जवाहर नगर सतना से परेड ग्राउंड सिविल लाइन तक ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।




