शासन के निर्देशानुसार जिले में 15 नवंबर 2026 को भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। जिला प्रशासन गुना द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम शुभ विदाई गार्डन, गुना में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, शासकीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार, सफलता की कहानियों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही जनजातीय महानायकों के जीवन चरित्र एवं उनके योगदान से उपस्थितजनों को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनजातीय गौरव रैली आयोजित की जाएगी। रैली में जनजातीय समाज के लोग अपनी लोककला, परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुए पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। रैली शुभ विदाई गार्डन से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, हाट रोड, जगदीश कॉलोनी एवं शांति पब्लिक स्कूल होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर संपन्न होगी।


