विजयादशमी के पावन अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने सतना पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने परंपरानुसार शस्त्रों का पूजन कर विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में महापौर श्री योगेश ताम्रकार, कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस., पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।