मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में शासकीय व्यवस्थाओं का मैदानी स्तर पर जायजा लेकर नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में उत्तमाखेड़ी में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम में स्थापित सभी चार हैंडपंप चालू हालत में पाए गए।
निरीक्षण के दौरान डीईओ एक्सईएन श्री विकास त्रिपाठी ने स्वयं हैंडपंप चलाकर उसकी कार्यशीलता देखी। वहीं, एसडीएम श्री मोतीलाल अहिरवार ने हैंडपंप से निकलने वाला पानी पीकर पेयजल की उपलब्धता का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम सरपंच श्री ओमकार सिंह तथा सब इंजीनियर श्री भार्गव भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा गांवों में पहुंचकर पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष सत्यापन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शासकीय व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाना तथा ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध कराना है।
उत्तमाखेड़ी में सभी चार हैंडपंप चालू पाए जाने से ग्रामीणों के लिए पेयजल व्यवस्था की उपलब्धता की पुष्टि हुई। अभियान के माध्यम से प्रशासन द्वारा मैदानी निरीक्षण और जनसुविधाओं की स्थिति का आकलन कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
