उज्जैन, 28 सितंबर। तराना तहसील के ग्राम बरंडवा की रहने वाली गायत्री मालवीय गरीबी से जूझ रही थीं। इन्हें कहीं भी बाहर जाने से डर लगा करता था। किंतु जब से इन्हें आजीविका मिशन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया ये बाहर आने-जाने लगीं, तब से इनका डर निकल गया। इसके बाद इन्होंने न केवल जैविक खाद और जैविक दवाइयां बनाने की ट्रेनिंग ली, बल्कि ट्रेनिंग लेकर अपने ही गांव में उनके द्वारा एक दुकान खोली गई।

इसके माध्यम से वे जैविक खाद का विक्रय करती हैं। आज गायत्री मालवीय आत्मनिर्भर हैं और 10 से 12 हजार रुपये महीने की आय करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं। आत्मनिर्भर बनने पर वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करती हैं।