उज्जैन, 28 सितंबर। प्रधानमंत्री आवास योजना ने ग्राम उमरिया जागीर निवासी सांवरिया सोनगरा के पक्के मकान के वर्षों पुराने सपने को साकार कर दिया है। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था और बारिश के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ता था।ग्राम पंचायत उमरिया जागीर द्वारा किए गए सर्वे के दौरान सांवरिया सोनगरा का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र हितग्राही सूची में शामिल किया गया।
योजना का लाभ मिलने के बाद उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। अब उनका परिवार सुरक्षित छत के नीचे सुख-शांति के साथ जीवन व्यतीत कर रहा है।सांवरिया सोनगरा ने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत उमरिया जागीर के सरपंच सुभाषसिंह सोलंकी, सचिव मुकेश लिंबावत, सहायक सचिव नरेंद्रसिंह सिसोदिया तथा जनपद पंचायत उज्जैन के अधिकारियों-कर्मचारियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद दिया।सांवरिया सोनगरा के अनुसार, उनका नया पक्का मकान उनके लिए केवल घर नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की नई शुरुआत का प्रतीक है।

