मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का संचालन 8 जनवरी 2027 तक किया जा रहा है। सतना जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 3 अक्टूबर को जनपद पंचायत सोहावल अंतर्गत ठाकुर रणमत सिंह स्टेडियम कोठी में आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के लिए जिला स्तर के विभाग प्रमुख अधिकारी एक बस में बैठकर कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः 10 बजे कोठी के लिए रवाना होंगे। सतना जिले अंतर्गत मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के सुचारू संचालन हेतु रोस्टर निर्धारित किया गया है।