उज्जैन, 01 अक्टूबर। उन्हेल निवासी पंकज बर्तन एवं अन्य सामग्री की दुकान चलाते हैं। दुकान के व्यवसाय को बढ़ाने के लिए उन्हें पूंजी की आवश्यकता थी। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना से 20,000 रूपए का ऋण लिया, जिससे उनकी दुकान का व्यवसाय बेहतर हुआ और आय में भी वृद्धि हुई। पंकज बताते हैं कि ऋण मिलने से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिली। वे कहते हैं कि आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत एवं विकसित मध्यप्रदेश का संकल्प पूरा करें।