उज्जैन, 30 सितम्बर। एक घर बनाने में एक उम्र बीत जाती है, यह बात ग्राम पंचायत बकानियां की वृद्धा गीताबाई के जीवन से साबित हुई है। कच्चे घर में रहकर परेशानी भोगते हुए उनकी उम्र बीत गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली।प्रधानमंत्री आवास योजना में उनके सपने को साकार किया गया। आज वे बच्चों सहित पक्के मकान में रहने का सुख उठा रही हैं। आवास योजना में स्वीकृति देने के लिए सीताबाई प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दुआएं देती हैं।

