कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने ग्राम हिनोतिया महलपुर पहुंचकर किसानों से संवाद किया तथा खेती-किसानी से जुड़ी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। इस दौरान किसानों द्वारा बिजली की समस्या से अवगत कराने पर कलेक्टर ने तत्काल विद्युत वितरण अधिकारी को फोन कर समस्या का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। ग्राम भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिसोनिया ने श्एक बगिया मां के नामश् परियोजना के तहत आम के पौधे रोपित किए। उन्होंने कृषक श्री भगवान सिगोरिया के बायो रिसर्च सेंटर का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों एवं कृषि संबंधी नवाचारों की जानकारी ली। साथ ही ग्राम में खाद गोदाम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल के संबंध में भी चर्चा की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।