मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के चयनित 113 यात्री 24 से 29 अक्टूबर तक श्री श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्रा करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए सभी चयनित यात्रियों से शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक स्वयं के साधन से कलेक्ट्रेट परिसर पन्ना पहुंचने की अपील की गई है। इसके उपरांत 9 बजे सभी तीर्थयात्री बस से खजुराहो रेलवे स्टेशन रवाना होंगे। संबंधितजनों से यात्रा के दौरान यात्रा टिकट व आधार कार्ड की मूल एवं दो छायाप्रति सहित दो फोटो भी साथ में रखने का आग्रह किया गया है। किसी भी असुविधा पर विक्रांत जैन के मोबाइल नंबर 9522247714 अथवा अभिषेक जैन के मोबाइल नंबर 7999738723 पर संपर्क किया जा सकता है।