शहर
श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्रा के लिए आज रवाना होंगे तीर्थयात्री
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत जिले के चयनित 113 यात्री 24 से 29 अक्टूबर तक श्री श्रवणबेलगोला की तीर्थ यात्रा करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए सभी चयनित यात्रियों से शनिवार को सुबह 8.30 बजे तक स्वयं के साधन से कलेक्ट्रेट परिसर पन्ना पहुंचने की अपील की गई है।












