भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 77 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला संघ के पदाधिकारियों द्वारा सभी पदाधिकारियों, स्काउट-गाइड मिशन से जुड़े लोगों एवं जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों को स्थापना दिवस के स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
स्काउटिंग एवं गाइडिंग का यह गौरवशाली आंदोलन पिछले सात दशकों से अधिक समय से युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं निस्वार्थ समाज सेवा की भावना विकसित करने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी छिंदवाड़ा एवं पदेन जिला कमिश्नर स्काउट श्री जे.के. ईड़पाचे, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट श्री तुकाराम दुर्गे, भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ अध्यक्ष
श्री विनोद तिवारी, उपाध्यक्ष श्री अखिलेश चौहान सहित समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्काउट-गाइड मिशन से जुड़े पदाधिकारियों को स्थापना दिवस के स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में डीओसी स्काउट श्री नरेंद्र कुमार शर्मा, ब्लॉक सचिव छिंदवाड़ा श्री नकुल खापरे, ब्लॉक सचिव मोहखेड़ श्री अजय कुमार धुर्वे, ब्लॉक सचिव सौंसर श्री बाबा खान, संयुक्त सचिव श्रीमती ममता पटले, गाइड श्रीमती रिजवाना परवीन, ट्रेनिंग काउंसलर परासिया स्काउट्स, पांढुर्णा के श्री विजय पाल सिंह तथा नुम्हारिया ट्रेनिंग काउंसलर तामिया उपस्थित थे। सभी ने स्काउट एवं गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र, डाइट परिसर छिंदवाड़ा में उपस्थित होकर स्टीकर लगाए। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी स्थापना दिवस के स्टीकर लगाए गए। इनमें प्रमुख रूप से एपीसी श्री भानु गुमाश्ता, लेखा अधिकारी श्री अजय कुमार जैन व श्री दिनेश कुमार वर्मा एवं सह सचिव भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ छिंदवाड़ा को स्टीकर लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।
इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी ने राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लिया। साथ ही स्काउट-गाइड जिला संघ के अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी ने सभी से अनुरोध किया कि इस वर्ष दीपावली का पर्व ईको फ्रेंडली तरीके से मनाएं, ध्वनि प्रदूषण कम करें तथा एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करते हुए भाईचारे का संदेश दें।
