भिण्ड बस स्टैंड पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया। परिवहन आयुक्त ग्वालियर, कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज वर्मा के आदेश पर जिला परिवहन अधिकारी श्री राजेंद्र सोनी के निर्देशन में 30 बसों की गहन जांच की गई।
जांच के दौरान कई बसों के इमरजेंसी गेट नहीं खुल रहे थे। प्रशासन ने तत्काल संचालकों से गेट खुलवाकर उनकी कार्यक्षमता जांची। सभी बस संचालकों को सुरक्षा उपकरणों की कमी पूर्ति करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। नियम भंग करने पर 7,500 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी फूप श्री अशोक शर्मा, ट्रैफिक टीआई श्री इंद्रपाल सिंह एवं विभागीय स्टाफ मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता है और सीएम मॉनिट में प्राप्त निर्देशों के पालन में इसी तरह की जांच नियमित रूप से जारी रहेगी।
