गोहद–सौंधा रोड़ सेक्शन के मेन लाइन पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी (ट्रैफिक) पर ऊपरगामी पुल (ROB) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पुल को दिनांक 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए चालू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्र के वाहन चालकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

ऊपरगामी पुल चालू होने के बाद लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 33सी को 21 अक्टूबर 2026 से सड़क यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। अब सभी वाहन ऊपरगामी पुल से ही गुजरेंगे, जिससे यातायात सुरक्षा बढ़ेगी और रेल संचालन में भी सुविधा होगी।