चिखलीआमढाना निवासी श्रीमती प्रमिला धुर्वे के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना खुशियों की सौगात लेकर आई है। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में मकान की छत से पानी टपकता था, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं कच्चे मकान में सांप-बिच्छू के घुसने का डर भी बना रहता था।
श्रीमती प्रमिला धुर्वे ने बताया कि परिवार को इन परेशानियों से निजात दिलाने और पक्के मकान का सपना पूरा करने के लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। इसके बाद उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला और पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित आवास मिल सका। अब बारिश के दिनों में पानी टपकने और सांप-बिच्छू के घर में घुसने की चिंता से राहत मिली है।
उन्होंने बताया कि पक्का मकान बनने से उनका परिवार बेहद खुश है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।
