मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री से प्राप्त जानकारी अनुसार 17 नवम्बर को 11 केवी आमल्यापानी रोड़ फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जायेगा। जिसके कारण प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पानवाड़ी मोहल्ला, पाला बाजार, हाउसिंग बोर्ड, मदिना नगर, पूजा स्टेट, सतपुड़ा कालोनी, मनोरमा नगर, कृष्णा स्टेट, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड, बधान रोड़, गुरूनानक कालोनी, पंजतनिया स्कूल सहित आस पास के क्षेत्रों में विद्युत सप्लाय बाधित रहेगा। कार्य अनुसार निर्धारित समय सीमा घटाई या बढ़ाई जा सकती है।