मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले के सेंधवा प्रवास की स्मृतिस्वरूप ग्राम कलाल्दा स्थित गायत्री धाम में लाल चंदन का पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश दिया। इस अवसर पर गायत्री धाम संस्था के प्रमुख श्री मेवा लाल पाटीदार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आध्यात्मिक एवं दार्शनिक महत्व की षष्टम दर्शनम पुस्तिका सप्रेम भेंट की।