रतलाम जिले में नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह एवं सांस अभियान का शुभारंभ मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई जिला चिकित्सालय रतलाम में किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री मनोहर पोरवाल, रोगी कल्याण समिति सदस्य एवं एल्डरमैन श्री हेमंत राहोरी, सीएमएचओ डॉ. किरण वाडीवा, सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह ने बताया कि नवजात शिशु सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 15 से 21 नवंबर तक तथा सांस अभियान 12 नवंबर से 18 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत समुदाय एवं संस्थागत स्तर पर शून्य से पांच वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को निमोनिया एवं अन्य बीमारियों से बचाव के लिए विभिन्न जागरूकता एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कलेक्टर ने एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से किया संवाद
कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएनसीयू में भर्ती बच्चों की माताओं से मुलाकात कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली। कलेक्टर ने बच्चों का निर्धारित समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किसी भी प्रकार के संसाधन की कमी होने पर विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत करें, ताकि रेडक्रॉस एवं अन्य माध्यमों से आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
कलेक्टर ने मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया


