भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर 15 नवंबर 2026, रविवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनी विद्यालय, पांढुर्णा में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन पांढुर्णा द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी के अवलोकन एवं दीप प्रज्वलन के साथ होगा। इसके पश्चात वंदे मातरम् का गायन, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में राज्य स्तरीय आयोजन का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। जिला प्रशासन द्वारा जिले के नागरिकों से भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में सादर उपस्थित होने की अपील की गई है।






