मि शन शक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला नर्मदापुरम में किशोरी बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए अपराजिता अभियान के माध्यम से मार्शल आर्ट, जूडो, कराटे, ताइक्वांडो और कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसी क्रम में परियोजना केसला द्वारा खेल विभाग और शिक्षा विभाग के समन्वय से किशोरी बालिकाओं के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया।
अपराजिता अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को सशक्त और आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पर्यवेक्षक और किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।
