कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को योजना के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं एवं लाभों की जानकारी देने के लिए 30 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:30 बजे से अपराह्न 4 बजे तक नगर निगम मुरैना के सभागार में आयोजित होगा।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ऐसे हितग्राहियों को जानकारी दी जाएगी, जिन्होंने बुनियादी प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है तथा बैंक के माध्यम से ऋण प्राप्त कर रहे हैं।

कार्यक्रम में हितग्राहियों को विपणन सहयोग, वित्तीय सहायता एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत उपलब्ध अन्य लाभों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य हितग्राहियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराना तथा उन्हें अपने पारंपरिक व्यवसाय को सुदृढ़ कर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे योजना के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।