मैहर, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने मैहर जिले के ग्राम गोगरी निवासी श्रीमती वर्षा द्विवेदी के घरेलू जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलने से उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करने और धुएं की परेशानी से राहत मिली है। श्रीमति द्विवेदी बताती हैं कि पहले उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ियां जुटानी पड़ती थीं।

लकड़ियों से निकलने वाले धुएं के कारण खाना बनाना कठिन होता था और इसमें काफी समय भी लगता था। अब गैस मिलने से खाना बनाना आसान हो गया है और समय की भी बचत हो रही है। वह कहती हैं कि “पहले लकड़ियों की व्यवस्था करनी पड़ती थी और खाना बनाते समय बहुत धुआं होता था।

अब गैस मिलने से समय की बचत होती है और उस बचे हुए समय का उपयोग हम दूसरे जरूरी कामों में कर पाते हैं।” उज्ज्वला योजना से मिली सुविधा ने श्रीमति द्विवेदी के दैनिक जीवन को सुगम बनाया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।