मुख्यमंत्री स्वामित्व रजिस्ट्री योजना में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रमुख सचिव राजस्व डॉ. ई. रमेश कुमार एवं आयुक्त भू-अभिलेख सुश्री निधि निवेदिता द्वारा बड़वानी जिले की पानसेमल तहसील के ग्राम भातकी में पदस्थ पटवारी श्री मोहन कुमार ठाकुर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी क्षेत्र के भू-अभिलेख तैयार करने और ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति का वैधानिक मालिकाना हक (अधिकार अभिलेख) दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर तीव्र गति से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पटवारी श्री मोहन कुमार ठाकुर ने अपने मैदानी दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। आवंटित लक्ष्यों का समय-सीमा में संपादन योजना के अंतर्गत श्री मोहन कुमार ठाकुर को तहसील पानसेमल के 02 ग्रामों में मैदानी सत्यापन एवं रजिस्ट्री संपादन का दायित्व सौंपा गया था। इन दोनों आवंटित ग्रामों में चिन्हित कुल 1,141 स्वामित्व प्लॉट्स में से श्री ठाकुर ने अत्यंत तत्परता, समन्वय और समर्पण भाव के साथ कार्य करते हुए 795 प्लॉट्स की रजिस्ट्री का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ पटवारी श्री ठाकुर की इस कार्यकुशलता से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का वैधानिक अधिकार अभिलेख प्राप्त हुआ है। इससे भविष्य में इन परिवारों को बैंक ऋण सहि